Huawei P40 सीरीज हुई लॉन्च, 100X जूम के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Mar 2020 08:43 PM IST
सार

पेंटा लेंस से लैस है Huawei P40 सीरीजHuawei P40 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमराऑडियो जूम के साथ कर सकेंगे वीडियोग्राफी

विज्ञापन
Huawei P40 Pro, Huawei p40 pro plus and Huawei P40 launched with 50MP camera, price and specifications
huawei p40 series - फोटो : social media

    विस्तार

    हुवावे ने अपने फ्लैगशिप फोन हुवावे पी40 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। P40 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Huawei P40, Huawei P40 Pro Plus और Huawei P40 Pro शामिल हैं। हुवावे पी40 सीरीज के फोन में Leica कैमरा दिया गया है। इसके अलावा शानदार फोटोग्राफी का दावा किया गया है। हुवावे पी40 सीरीज के फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा 100एक्स जूम दिया गया है। Huawei ने पी40 सीरीज के फोन के टेलीफोटो लेंस में 5एक्स जूम दिया है, जबकि आमतौर पर टेलीफोटो लेंस में जूम नहीं मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में विस्तार से...

    Huawei P40 Pro की स्पेसिफेकशन

    huawei p40 series
    huawei p40 series - फोटो : social media

    इस फोन में 6.58 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रिजॉल्यूशन 1200x2640 पिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 5x जूम भी है। वहीं दूसरा लेंस 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, तीसरा लेंस ToF सेंसर है और चौथा लेंस 50MP का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। फोन में वीडियो मोड में ऑडियो जूम और बोकेह मिलेगा। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 27W का वारलेस चार्जिंग को सपोर्ट है। इसके अलावा यह फोन 40W के टाइप-सी चार्जर को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन

    तीनों फोन को ग्लॉसी व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, मैट और गोल्ट कलर वेरियंट में पेश किया गया है। Huawei P40 की शुरुआती कीमत 799 यूरो, P40 Pro की 999 यूरो और P40 Pro+ की 1,399 यूरो है। तीनों फोन में से P40 Pro+ में 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं पी40 प्रो में 256 जीबी और पी40 में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। तीनों फोन में 8 जीबी रैम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें