Huawei P20 Lite और P20 Pro की सेल आज, मिल रही है 5,000 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 03 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Huawei P20 Pro and Huawei P20 Lite are now on open sale in India
Huawei P20 Pro

    हुवावे के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए दोनों नए स्मार्टफोन Huawei P20 Pro और P20 Lite अब अमेजॉन पर ओपन सेल में मिलेंगे। हुवावे के पी सीरीज के ये दोनों फोन के कैमरे मेें AI का सपोर्ट दिया गया है। हुवावे P20 Pro में जहां रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है वहीं हुवावे P20 Lite में डु्अल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलेगा। Huawei P20 Pro की टक्कर iPhone 8 और सैमसंग गैलेक्सी S9 जैसे स्मार्टफोन से होगी। तो आइए जानते हैं इन दोनोंं फोन के बारे में विस्तार से। बता दें कि हुवावे पी20 प्रो दुनिया का पहला ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है।

    Huawei P20 Lite और P20 Pro के साथ मिल रही है 5,000 रुपये तक की छूट

    axis bank credit card
    axis bank credit card

    दोनों फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत एक्सिस बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को Huawei P20 Pro पर 5,000 रुपये की और P20 Lite पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। यह ऑफर वैधता 2-7 मई तक ही है।इसके अलावा वोडाफोन प्रीपेड-पोस्टपेड यूज़र को 100 जीबी तक मुफ्त डाटा दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    Huawei P20 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei P20 Pro
    Huawei P20 Pro

    Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिए गए 3 कैमरे हैं। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।इस फोन में किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Huawei P20 Pro की भारत में कीमत 64,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei P20 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei P20 Lite
    Huawei P20 Lite

    Huawei P20 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.84 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसमें किरिन 659 प्रोसेसर है और 4 जीबी रैम के साथ 634 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसमें 3000mAh की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर है। हुवावे P20 Lite की कीमत 19,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें