Asus Zenfone Max Pro M1 को आज कर सकेंगे प्री-ऑर्डर, रेडमी नोट 5 प्रो को देता है कड़ी टक्कर

Asus का हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 को आज यानी 3 मई से फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इसकी सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में 1 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसका फायदा आसूस को मिल सकता है, क्योंकि दोनों फोन में एक ही फीचर हैं जबकि कीमतें अलग-अलग हैं।

यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।