Huawei Nova 7i जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत
हुवावे नोवा 7आई अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्चयूजर्स को मिल सकते हैं चार कैमरेबजट रेंज में होगी कीमत

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट नोवा 7आई (Huawei Nova 7i) को इसी साल मलेशिया में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नोवा 7आई की भारत में लॉन्चिंग से संबंधित जानकारी का खुलासा किया गया है।
प्राइस बाबा की रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे नोवा 7आई स्मार्टफोन को अगले महीने यानी जुलाई में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Huawei Nova 7i की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2310 पिक्सल है। इसके साथ ही इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।
Huawei Nova 7i का कैमरा
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2-2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।
Huawei Nova 7i की बैटरी
हुवावे ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4G LTE और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4200 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।