128GB स्टोरेज और 4 कैमरे के साथ हुवावे नोवा 3, नोवा 3आई भारत में लॉन्च

हुवावे ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन हुवावे नोवा 3 और हुवावे नोवा 3आई को पेश किया है। वैसे आपको याद हो तो नोवा 3 और नोवा 3आई को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन की खासियतों की बात करें हुवावे 3 और हुवावे 3आई दोनों फोन में 4 कैमरे मिलेंगे। दोनों फोन की अमेजॉन इंडिया से हो सकती है।
हुवावे नोवा 3 और नोवा 3आई की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
हुवावे नोवा 3 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं नोवा 3आई के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो दोनों फोन के साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और प्री बुकिंग करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। हुवावे नोवा 3 की पहली सेल 23 अगस्त और 3आई की सेल 7 अगस्त से होगी।
हुवावे नोवा 3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर हाई सिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
हुवावे नोवा 3 का कैमरा
हुवावे नोवा 3 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट पर भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फेस अनलॉक और 3D क्यूमोजी मिलेगी जैसा कि एप्पल का एनिमोजी है। इसके अलावा फोन में 3750mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
हुवावे नोवा 3आई की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी डुअल सिम सपोर्ट, 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 24+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस फिंगरप्रिंट और 3340mAh की बैटरी है।