5100mAh बैटरी के साथ Huawei Mediapad T5 टैबलेट लॉन्च, तीन हजार रुपये के ईयरफोन फ्री

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Huawei MediaPad T5 launched in India with Kirin 659 SoC, Full-HD Display, Dual Speakers
Huawei MediaPad T5 - फोटो : amazon

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भारत में अपना नया टैबलेट Huawei MediaPad T5 लॉन्च किया है। हुवावे के इस टैबलेट में 10.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Huawei MediaPad T5 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

    Huawei MediaPad T5 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    हुवावे मीडियापैड टी5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। दोनों टैबलेट को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इनकी बिक्री 10 जुलाई से होगी। यह टैबलेट सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। हुवावे की इस टैबलेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी इसके साथ फ्री में फ्लिप कवर और 2,998 रुपये की कीमत वाले हुवावे ईयरफोन मिलेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए दो टैबलेट, 4 स्पीकर्स के साथ मिलेगी 7040mAh की बैटरी

    Huawei MediaPad T5 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसका वजन 460 ग्राम है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 बेस्ड हुवावे EMUI 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसमें हाई सीलिकन किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 3जीबी तक रैम और 32जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei MediaPad T5 का कैमरा और कनेक्टिविटी

    कैमरे की बात करें, तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैब में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसमें 4जी या सिम सपोर्ट की जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें