Huawei Mate XS से उठा पर्दा, सैमसंग के फोल्डेबल फोन को देगा कड़ी टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 25 Feb 2020 09:51 AM IST
सार

हुवावे मेट एक्स एस स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर हुआ लॉन्च हो चुका हैहुवावे मेट एक्स एस में यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगेहुवावे मेट एक्स एस गैलेक्सी जेड फ्लिप को टक्कर देगा

विज्ञापन
Huawei Mate XS Foldable smartphone Launch Know Price And Specifications In Hindi
Huawei Mate XS - फोटो : JoshuaSwingle / twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन मेट एक्स एस (Huawei Mate XS) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में किरीन 990 5जी एसओसी और कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। इससे पहले कंपनी ने हुवावे मेट एक्स को बाजार में उतारा था, जिसने सैमसंग के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं हुवावे मेट एक्स एस की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    हुवावे ने इस फोल्डेबल फोन की कीमत 2,499 यूरो (करीब 1.80 लाख रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की सेल अगले महीने यानी मार्च से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 8.0 इंच का ओएलडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2480 x 2200 पिक्सल है। मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन 6.6 इंच की हो जाती है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किरिन 990 5जी, एंड्रॉयड 10 और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें