HUAWEI FreeBuds 4i भारत में हुआ लॉन्च, 10 घंटे का बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Oct 2021 06:07 PM IST
सार

HUAWEI FreeBuds 4i की बिक्री अमेजन इंडिया से 27 अक्तूबर 2021 से होगी। दिवाली के खास मौके पर कंपनी ने HUAWEI FreeBuds 4i के साथ ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत बड्स को 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
HUAWEI FreeBuds 4i launched in India with Active noise cancelations
HUAWEI FreeBuds 4i - फोटो : amarujala

    विस्तार

    फेस्टिव सीजन में हुवावे ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स HUAWEI FreeBuds 4i को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। HUAWEI FreeBuds 4i की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। HUAWEI FreeBuds 4i में 10mm का ड्राइवर भी दिया गया है।

    HUAWEI FreeBuds 4i की कीमत

    HUAWEI FreeBuds 4i की बिक्री अमेजन इंडिया से 27 अक्तूबर 2021 से होगी। दिवाली के खास मौके पर कंपनी ने HUAWEI FreeBuds 4i के साथ ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत बड्स को 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। HUAWEI FreeBuds 4i को सेरेमिक व्हाइट, कार्बन ब्लैक, रेड और सिल्वर फ्रोस्ट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 7,990 रुपये है। इस बड्स पर 5 नवंबर तक ऑफर मिलेगा।

    विज्ञापन

    HUAWEI FreeBuds 4i की स्पेसिफिकेशन

    हुवावे के इस ईयरबड्स में डीप एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें खास पार्ट्स लगाए गए हैं जिनकी मदद से बड्स इनवर्टेड साउंडवेब पैदा करता है। बड्स को लेकर दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर शानदार बास का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    HUAWEI FreeBuds 4i की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। ईयरबड्स की बैटरी को लेकर 6.5 घंटे का दावा है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे का बैकअप मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें