SpO2 सेंसर Huawei Band 6 भारत में हुआ लॉन्च, ग्राहकों को फ्री में मिलेगा स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Jul 2021 05:59 PM IST
सार

Huawei Band 6 की कीमत 4,490 रुपये है। इसकी बिक्रीHUAWEI Band 6 की बिक्री अमेजन इंडिया से 12 जुलाई से होगी। 12-14 जुलाई के बीच HUAWEI Band 6 खरीदने वालों ग्राहकों को 1,990 रुपये का HUAWEI Mini स्पीकर फ्री में मिलेगा।

विज्ञापन
HUAWEI Band 6 launched in India at Rs 4490 you can buy from amazon
HUAWEI Band 6 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Huawei Band 6 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Huawei Band 6 में एमोलेड डिस्प्ले के साथ दो सप्ताह के बैकअप वाली बैटरी दी गई है। हुवावे के इस फिटनेस बैंड में हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इस बैंड में 96 वर्कआउट मोड दिया गया है। इस बैंड पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे।

    Huawei Band 6 की कीमत

    Huawei Band 6 की कीमत 4,490 रुपये है। इसकी बिक्रीHUAWEI Band 6 की बिक्री अमेजन इंडिया से 12 जुलाई से होगी। 12-14 जुलाई के बीच HUAWEI Band 6 खरीदने वालों ग्राहकों को 1,990 रुपये का HUAWEI Mini स्पीकर फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Huawei Band 6 के फीचर्स

    Huawei Band 6 में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 194x368 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें UV ट्रिटेट स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्टैप है। इसका वजन महज 18 ग्राम है। इसकी बैटरी को लेकर हेवी इस्तेमाल के बाद 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि महज पांच मिनट की चार्जिंग में दो दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसमें TruSeen 4.0 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर, TruSleep 2.0 स्लीप मॉनिटर और कंपनी का TruRelax स्ट्रेस मॉनिटर फीचर है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग के अलावा फोन पर प्ले होने वाले म्यूजिक को कंट्रोल करने की भी सुविधा है। इसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बैंड में 96 वर्कआउट मोड दिए गए हैं जिनमें रनिंग, स्विमिंग, इलिप्टिकल, रोविंग और ट्रेडमिल आदि शामिल हैं। इससे फोन के कैमरे को भी ओपन किया जा सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है यानी यह 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगा। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें