Huami की नई स्मार्टवॉच अमेजफिट वर्ज लाइट भारत में लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी

Xiaomi के स्वामित्व वाली कंपनी Huami ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच अमेजफिट वर्ज लाइट (Amazfit Verge Lite) पेश की है। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 20 दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ साथ अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।
Amazfit Verge Lite की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच की खासियतों की बात करें तो इसमें 24 घंटों हर्ट रेट मॉनिटर, नोटिफिकेशन अलर्ट और स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। अमेजफिट वर्ज लाइट इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए अमेजफिट वर्ज का डाउन वर्जन है। अमेजफिट वर्ज का बैटरी बैकअप सिर्फ 5 दिनों की थी और उसमें 4 जीबी की स्टोरेज थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
Huami Amazfit Verge Lite की भारत में कीमत 6,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसमें 1.3 इंच की एमोलेड कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है।
स्मार्टवॉच की बेल्ट सिलिकॉन और पॉलीकार्बोनेट की बनी है। इसके अलावा इसमें जीपीएस के साथ ग्लोनास, ब्लूटूथ 5 भी दिया गया है। इसमें 390mAh की बैटरी है जो 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इस स्मार्टवॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 रेटिंग मिली है। यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करेगा। यह शार्क ग्रे और स्नोकैप व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें कॉलिंग और मैसेज आने पर वाइब्रेशन के साथ नोटिफिकेशन मिलेगा।
- MevoFit ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टवॉच, जानें कीमत व फीचर्स
- भारत में लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, 45 दिनों तक चलेगी बैटरी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर
- MevoFit ने लॉन्च की कम कीमत में नई फिटनेस Smartwatch, मिलेगा ECG और PPG का फीचर
- तेजी से बढ़ रहा है कि वियरेबल प्रोडक्ट्स का बाजार, हुवावे ने बेचे 20 लाख स्मार्टवॉच