HP Neverstop Laser 1200w Printer Review: इस्तेमाल में आसान, परफॉर्मेंस शानदार

प्रिंटर और लैपटॉप की दुनिया में HP का बड़ा नाम है। एचपी ने कुछ महीने पहले अपना एक प्रिंटर बाजार में उतारा है और यह प्रिंटर है Neverstop Laser 1200w है। एचपी का यह लेटेस्ट प्रिंटर मीडियम बिजनेस और ऑफिस के लिए तैयार किया गया है। इसका लेजर टैंक एक बार में 5,000 पेज प्रिंट कर सकता है। इस प्रिंटर से प्रिंटिंग का खर्च प्रति पेज 29 पैसा है। HP Neverstop दुनिया का पहला प्रिंटर है जो एक बार में 5,000 पेज प्रिंट करने में सक्षम है।

यह एक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटर है। इस प्रिंटर का टोनर महज 15 सेकेंड में रीलोड किया जा सकता है। इस प्रिंटर में मोबाइल का भी सपोर्ट है यानी आप मोबाइल से भी कमांड देकर प्रिंट कर सकते हैं। एचपी के इस प्रिंटर की कीमत 23,460 रुपये थी लेकिन अब 18,499 रुपये हो गई है। आप इसे ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है यह प्रिंटर....
HP Neverstop Laser 1200w की डिजाइन और सेटअप

HP एक इस प्रिंटर का सेटअप किसी भी अन्य प्रिंटर के मुकाबले आसान है। साधारण तरीके से आप इसमें ए4 पेपर लगा सकते हैं। एचपी के इस प्रिंटर के लिए कंपनी ने HP Smart app भी पेश किया है जिसे आप कंप्यूटर और मोबाइल दोनों में डाउनलोड कर सकते हैं और रिमोटली प्रिंट का कमांड दे सकते हैं। एप को डाउनलोड करने के बाद आप Add a printer पर क्लिक करके प्रिंटर एड करना होगा। इसमें प्रीलोडेड लेजर टैंक मिलेगा। हमेशा की तरह बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इसकी स्पीड भी बेहतरीन है। आप एक मिनट में ए4 साइज के 20 पेज प्रिंट कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस
इस प्रिंटर का इस्तेमाल आप प्रिंटर, कॉपी और स्कैनिंग के लिए कर सकते हैं। इसमें लेफ्ट में एक एलसीडी डिस्प्ले पैनल है जिसमें एप से कनेक्ट होने पर नोटिफिकेशन मिलते हैं। इस टच डिस्प्ले से ही आप प्रिंटर को कमांड भी दे सकते हैं। प्रिंटर की अधिकतर सेटिंग आप एप से ही कर सकते हैं। यह प्रिंटर ग्रे और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें क्लाउड प्रिंट का भी सपोर्ट दिया गया है यानी आप Dropbox और गूगल ड्राइव से भी डायरेक्ट प्रिंट कर सकते है। इसका वजन 8.73 ग्राम है। पेपर ट्रे की डिजाइन हमें पसंद नहीं आई क्योंकि यह किसी आम ट्रे जैसा नहीं है। पेपर ट्रे में पेपर डालने के लिए पहले एक कवर हटाना होता है, उसके बाद स्लाइड करके पेपर रखना होता है, उसके बाद फिर ऊपर से कवर लगाना होता जो थोड़ा लंबा प्रोसेस हो जाता है।

HP Neverstop Laser 1200w Printer Review: प्रिंटिंग स्पीड और क्वालिटी

प्रिंटिंग की स्पीड की जानकारी तो पहले ही दे दी गई है और आपको बता दें कि कंपनी का दावा इस मामले में सच है। रिव्यू के दौरान हम एक मिनट में 22 पेज प्रिंट करने में सफल रहे। स्पीड के मामले में कोई शिकायत है। अब बात क्वालिटी की करें तो यदि आप टेक्स्ट प्रिंट कर रहे हैं तो आपको शानदार आउटपुट मिलेगा। प्रिंट एकदम क्लिर आएगा, लेकिन यदि आप किसी फोटो या ग्राफिक्स को प्रिंट कर रहे हैं तो क्वॉलिटी थोड़-सी कमजोर हो जाती है। ऐसे में प्रिंट का आउटपुट इस बात पर निर्भर करता है कि आप प्रिंट क्या कर रहे हैं? डॉक्युमेंट प्रिंट के लिए यह प्रिंटर शानदार है। यह प्रिंटर डुपलेस प्रिंट को भी सपोर्ट करता है यानी आप किसी पेज के दोनों ओर भी प्रिंट कर सकते हैं।

टोनर को भरना भी काफी आसान है। प्रोटेक्टिव कवर को निकालकर आप टोनर को भर सकते हैं। खास बात यह कि इस प्रिंटर का टैंक दो टोनर को एक साथ हैंडल कर सकता है। इस प्रिंटर में एक चीज हमें ज्यादा पसंद आई और वह यह कि इसमें डॉक्यूमेंट, आईडी कार्ड कॉपी करने के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। ऐसे में प्रिंटर उतने ही एरिया को सेलेक्ट करता है जितनी उसे जरूरत होती है। किसी पेज को स्कैन में करने में करीब 15 सेकेंड का वक्त लगता है, हालांकि स्कैनिंग के लिए इसमें ऑटोमेटिक पेज फीडर नहीं मिलता है। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप अपने ऑफिस के लिए या घर के लिए किसी प्रिंटर की तलाश में हैं तो बजट में यह एक बढ़िया प्रिंटर है।