HP ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप पवेलियन एक्स360, जानें कीमत 

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 25 Jun 2018 04:33 PM IST
HP launched new Pavilion x360 laptop in india with its Back to Campus campaign
HP Pavilion x360

    एचपी ने सोमवार को भारत में अपना नया लैपटॉप पवेलियन एक्स360 लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में छात्रों की सहूलियत के लिए पेन का सपोर्ट दिया गया है। एचपी पवेलियन एक्स360 की भारत में शुरुआती कीमत 60,347 रुपये है।

    इस लैपटॉप में इंटेल का 8वें जेनरेशन का प्रोसेसर है। इस लैपटॉप मेमं 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 11 घंटे के बैकअप का दावा किया है। लैपटॉप की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    इसके अलावा लैपटॉप में विंडोज 10 होम, 12 जीबी रैम, 512 जीबी की स्टोरेज है। लैपटॉप में 4 जीबी ग्राफिक्स है जो कि एनविडिया का जेनफोर्स एमएक्स130 है। लैपटॉप का कीबोर्ड बैकलाइट और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

    लैपटॉप में 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका वजन 1.68 किलोग्राम है। कंपनी के बैक टू कैम्पस अभियान के तहत इस लैपटॉप को 34,098 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस अभियान के तहत लैपटॉप की सुरक्षा, वारंटी और डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें