5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये शानदार फोन, जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Dec 2022 02:27 PM IST
सार

Honor X5 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन के साथ मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Honor X5 Launched With MediaTek Helio G25 SoC 5 000mAH Battery Price Specifications
Honor X5 - फोटो : Honor

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर (Honor) ने अपने नए सस्ते स्मार्टफोन Honor X5 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। फोन के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Honor X5 की कीमत

    ऑनर एक्स5 को सनराइज औरेंज, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99 यूरो (करीब 8,700 रुपये) रखी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio New Year Offer: नए साल के लिए जियो लाया खास रिचार्ज प्लान, मिलेगा 630GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

    Honor X5 की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर एक्स5 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है। फोन के साथ रियर में लेदर टेक्स्चर मिलता है। फोन के साथ मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। ऑनर एक्स5 में एंड्रॉयड 12 गो एडिशन (Android 12 GO Edition) मिलता है। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट नहीं मिलता है, बल्कि सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor X5 का कैमरा और बैटरी

    ऑनर एक्स5 में सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो कि 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश और 1080पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और डुअल सिम का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें