Jio New Year Offer: नए साल के लिए जियो लाया खास रिचार्ज प्लान, मिलेगा 630GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
Jio New Year Offer: साथ ही जियो इन प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा भी ऑफर कर रही है। यानी यदि आपको जियो के वेलकम ऑफर के लिए सिलेक्ट किया जाता है तो आपको अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए नए साल पर शानदार ऑफर्स लेकर आया है। जियो ने 2023 रुपये और 2,999 रुपये वाले दो नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इन प्लान के साथ कंपनी यूजर्स को 5G डाटा की सुविधा भी देने वाली है। इन ऑफर के तहत यूजर्स को एडिशनल वैलिडिटी और एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। यानी आप इसे जियो का पहला 5G रिचार्ज प्लान भी कह सकते हैं। चलिए जानते हैं जियो के इन प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में...

जियो का 2023 रुपये वाला प्लान
जियो ने न्यू ईयर ऑफर प्लान के रूप में इस प्लान को पेश किया है। जियो के 2023 रुपये वाले प्लान के साथ 252 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही प्लान में 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन की सुविधा है। यानी आपको 252 दिन के कुल 630 जीबी डाटा की सुविधा मिलने वाली है। हालांकि, डेली डाटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है, लेकिन फिर भी आप इंटरनेट से कनेक्ट रहेंगे।

साथ ही कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा भी ऑफर कर रही है। यानी यदि आपको जियो के वेलकम ऑफर के लिए सिलेक्ट किया जाता है तो आपको अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा। प्लान के साथ रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। इस प्लान के साथ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं, इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।