Honor Vision X1 स्मार्ट टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Honor Vision X1 स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्चइस स्मार्ट टीवी में 4के डिस्प्ले के साथ मिलेगी MEMC डिस्प्ले तकनीक

विस्तार
टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने अपने लेटेस्ट विजन एक्स 1 (Honor Vision X1) स्मार्ट टीवी को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 4के डिस्प्ले और दमदार साउंड सपोर्ट मिला है। इसके अलावा ऑनर विजन एक्स 1 स्मार्ट टीवी में एमईएमसी डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्ट टीवी की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का लेटेस्ट ऑनर विजन एक्स 1 स्मार्ट टीवी 65 इंच और 55 इंच साइज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 3299 चीनी युआन (करीब 35,155 रुपये) और 2299 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्ट टीवी के 50 इंच साइज वाले वेरिएंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
ऑनर विजन एक्स 1 स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले में पतले बेजल दिए गए हैं, जिनसे फुल स्क्रीन डिस्प्ले का अनुभव मिलता है। साथ ही कंपनी ने 3डी स्ट्रीमर और टेक्सचर डिजाइन भी दिया है। इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी कॉम्प्रिहेंसिव ऑडियो-वीडियो तकनीक के साथ आता है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी में रियल टाइम डायनैमिक पिक्चर कॉम्पैशेसन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।