भारत में लॉन्च नहीं होगा डुअल सिम वाला नया आईफोन

अगले महीने एप्पल के नए आईफोन की लॉन्चिंग होने वाली है। बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन x प्लस को तीन वेरियंट में पेश करेगी जिनमें एक मॉडल सस्ता होगा। इसके अलावा नए आईफोन x प्लस में डु्अल सिम देने की चर्चा जोरों पर है और इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल डुअल सिम के साथ आईफोन x को पेश करेगी लेकिन यह मॉडल भारत में लॉन्च होगा।
नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि तीनों मॉडल में से डुअल सिम वाला मॉडल लिमिटेड एडिशन होगा और यह ही कुछ ही बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एप्पल इस साल तीन आईफोन x लॉन्च करेगा जिनमें 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, 5.8 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले और 6.5 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले वाले मॉडल शामिल होंगे। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एप्पल फिर से नए आईफोन में हेडफोन जैक देगा।
गौरतलब है कि आईओएस 12 के 5वें बीटा वर्जन का सोर्स कोड लीक हुआ था जिसके मुताबिक आईफोन x प्लस में 6.5 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 2688x1242 पिक्सल होगा। साथ ही स्क्रीन लैंडस्केप मोड को सपोर्ट करेगी। बता दें कि लैंडस्केप मोड फिलहाल आईफोन 7 प्लस और आईफोन 8 प्लस में ही है।