शानदार कैमरे वाले ऑनर प्ले की बिक्री आज, मिलेगी टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 07 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Honor Play Flash Today In India via Amazon, Know Price And Features
Honor Play

    अगर आप भी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें शानदार कैमरे के साथ गेमिंग का अनुभव भी बेहतरीन हो तो यह खबर आपके लिए है। हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन ऑनर प्ले  लांच किया है और इस आज ऑनर प्ले को खरीदने का फिर से मौका है। इस फोन की बिक्री आज अमेजॉन इंडिया से दोपहर 12 बजे होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो ऑनर प्ले में 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर मिलेगा और साथ शानदार गेमिंग अनुभव के लिए कंपनी ने अपना नया जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी दिया है।

    ऑनर प्ले की कीमत और ऑफर्स

    फोन की कीमत की बात करें तो हॉनर प्ले के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप मिलेगी।

    विज्ञापन

    ऑनर प्ले की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72 जीपीयू, 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एक खास फीचर भी है जिसकी मदद से आप ब्लूटूथ के जरिए एक साथ 7 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनर प्ले का कैमरा

    ऑनर प्ले के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप सी और 3750mAh की बैटरी है। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें