Honor Play 4T 9 अप्रैल को बाजार में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 02 Apr 2020 05:48 PM IST
सार

Honor Play 4T 9 अप्रैल को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में चार कैमरे का मिल सकता है सपोर्ट

विज्ञापन
honor play 4t smartphone launch on 9 april know expected price and specs
Honor Play 4T - फोटो : IndiaShopps / twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन कंपनी ऑनर (Honor) मिड रेंज के धासू स्मार्टफोन प्ले 4टी (Honor Play 4T) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन को ग्लोबल बाजार में 9 अप्रैल के दिन उतारा जाएगा। हालांकि, इस अगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे कई फीचर्स की जानकारी मिली हैं। लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को ऑनर प्ले 4टी में चार कैमरे के साथ शानदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं ऑनर प्ले 4टी की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगामी ऑनर प्ले 4टी की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऑनर प्ले 4टी में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में किरीन 810 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, हालांकि सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें