10050mAh की बैटरी के साथ Honor MagicPad 13 टैब हुआ लॉन्च, 16GB रैम भी है
Honor MagicPad 13 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 8 स्पीकर और 4 माइक्रोफोन हैं। इसमें 3D स्पैशियल ऑडियो का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट है।

विस्तार
ऑनर ने घरेलू बाजार में अपने नए टैबलेट Honor MagicPad 13 को लॉन्च किया है। Honor MagicPad 13 के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम है। इसके अलावा इसमें 13 इंच की IMAX TFT LCD डिस्प्ले है। Honor MagicPad 13 में 10050mAh की बैटरी है।
Honor MagicPad 13 के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 34,330 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के सात 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 37,700 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,699 युआन यानी करीब 42,300 रुपये है। Honor MagicPad 13 को एज्यूर, स्टार ग्रे और मूनलाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Honor MagicPad 13 में 13 इंच की 2.5K रिजॉल्यूशन वाली TFT LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्रइटनेस 700 निट्स है। इसके अलावा इसमें HDR10 के साथ IMAX सर्टिफिकेशन भी है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.2 है।
Honor MagicPad 13 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 8 स्पीकर और 4 माइक्रोफोन हैं। इसमें 3D स्पैशियल ऑडियो का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट है। इसमें 10050mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W HONOR SuperCharge फास्ट चार्जिंग है। टैब का कुल वजन 660 ग्राम है।
- एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट खाली, महिला ने डिलीवरी स्कैम में गंवाए 1.38 लाख रुपये, जानें बचने का तरीका
- आईफोन जैसी डिजाइन के साथ लॉन्च होगा रियलमी का यह सस्ता फोन, जानें फीचर्स और कीमत
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- फर्जी खबरों के खिलाफ आया नया आईटी नियम सरकारी फरमान, यह बचाव का अवसर नहीं देता
- एपल वॉच अल्ट्रा जैसी डिजाइन के साथ Boult Crown भारत में लॉन्च, कीमत 15 सौ रु. से भी कम