ऑनर फ्रेंडशिप डेज सेल: Honor के इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारत में अमेजन के साथ साझेदारी में फ्रेंडशिप सेल की शुरुआत की है जो 29 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा कई फोन पर भी भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं।
इस सेल Honor View 20 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 25,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 37,999 रुपये है। वहीं इस फोन का 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 45,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस सेल में Honor Play का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 12,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि यह फोन आमतौर पर 19,999 रुपये में बिकता है। इसके अलावा इस फोन का 6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 23,999 रुपये है।
अमेजन की इस सेल के अन्य ऑफर्स की बात करें तो Honor 10 Lite का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम का 11,999 रुपये में मिल रहा, जबकि इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस सेल में Honor 8X और Honor 8C को 3,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
- Apple ने 7,000 करोड़ रुपये में खरीदा Intel का स्मार्टफोन मॉडेम डिवीजन
- महिला पुलिसकर्मी ने थाने में डांस करके बनाया टिक टॉक वीडियो, वायरल होते ही हुई सस्पेंड
- PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे, दिल्ली में गेम खेलते पकड़े गए
- अमेरिकी व्यापार आयोग ने कैंब्रिज एनालिटिका पर ठोका मुकदमा, फेसबुक यूजर्स के साथ धोखाधड़ी का आरोप