Honor 9X Pro स्मार्टफोन से उठा पर्दा, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 May 2020 02:32 PM IST
सार

Honor 9X Pro हुआ भारत में लॉन्चगूगल प्ले-स्टोर की जगह मिलेगा हुवावे एप स्टोरपॉप अप सेल्फी कैमरे से लैस है फोन

विज्ञापन
Honor 9X Pro Smartphone Launched In India Know Price And Specs
Honor 9X Pro - फोटो : 91mobiles

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर इंडिया (Honor) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस 9एक्स प्रो (Honor 9X Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में गूगल मोबाइल सर्विस की बजाय हुवावे मोबाइल सर्विस का सपोर्ट मिला है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स गूगल के प्ले स्टोर की जगह हुवावे एप स्टोर का उपयोग कर पाएंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। तो आइए जानते हैं ऑनर 9एक्स प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और Phantom ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने Special Early Access Sale का फ्लिपकार्ट पर आयोजन किया है, जो 21 मई (12:00 PM) से लेकर 22 मई (12:00 PM) तक चलेगी। इस स्पेशल सेल में ग्राहकों को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिलेगा। इस सेल के लिए रजिस्टर करने की अंतिम तारीख 19 मई 2020 है।

    विज्ञापन

    ऑनर 9एक्स प्रो में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें