Honor 9X Pro 48 मेगापिक्सल कैमरा का साथ हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Honor 9X Pro स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया हैयूजर्स को इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी और कैमरा मिलेगाऑनर ने इससे पहले 9x स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था

विस्तार
चीनी टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9X Pro को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। यूजर्स को इस डिवाइस में किरीन 810 चिपसेट, दमदार कैमरा और बैटरी का सपोर्ट मिला है। हालांकि, ऑनर ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिए हैं। वहीं, इससे पहले कंपनी ने ऑनर 9 एक्स को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। तो चलिए जानते हैं ऑनर 9एक्स प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन की कीमत 249 यूरो (करीब 19,400 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन के मिडनाइट ब्लैक और फैन्टम पर्पल कलर वाले वेरिएंट की सेल अगले महीने यानी मार्च से शुरू हो जाएगी।
कंपनी ने इस फोन में 6.59 इंच फुल व्यू डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92 फीसदी है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किरीन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेस और 6 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
- Samsung Galaxy M31 दमदार बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
- पावरफुल प्रोसेसर के साथ 5G स्मार्टफोन आज बाजार में देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत
- Huawei Mate XS से उठा पर्दा, सैमसंग के फोल्डेबल फोन को देगा कड़ी टक्कर
- Realme X50 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो सेल्फी कैमरे