Huawei 9i भारत में हुआ लॉन्च, इसमें हैं 4 कैमरे, जानें कीमत

हुवावे ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Honor 9i लॉन्च किया है। इस कैमरे की खासियत यह है कि इसमें 4 कैमरे हैं जिनमें 2 रियर के और 2 फ्रंट के शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में फुल व्यू डिस्प्ले है। इससे पहले हुवावे ने 4 कैमरे के साथ Maimang 6 और Nova 2i लॉन्च किए हैं।
Honor 9i की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor 9i में 5.9 इंच की फुल एचडी (फुल व्यू) डिस्प्ले, मेटल बॉडी, ऑक्टाकोर किरिन 659 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयडट नूगट 7.0 और 3340mAh की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (16+2 मेगापिक्सल) और डुअल फ्रंट कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) का है।
ये भी पढ़ेंः Idea ने पेश किया सबसे सस्ता 28GB डाटा वाला प्लान
इसके अलावा फोन में गेस्चर फीचर है जिसकी मदद से S ड्रॉ करके पूरे वेबपेज का स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। Honor 9i की भारत में कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 14 अक्टूबर से शुरू होगी।