Honor 9A स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 11:11 AM IST
सार

Honor 9A स्मार्टफोन यूरोप में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिली 5,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 149 यूरो (करीब 12,000 रुपये)

Honor 9A smartphone launched with 5,000 mah battery know price and specifications
Honor 9A - फोटो : mobile57

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) ने अपने शानदार डिवाइस 9ए (Honor 9A) के ग्लोबल वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑनर 9ए स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    Honor 9A की कीमत

    ऑनर 9ए स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 यूरो (करीब 12,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 1 जुलाई 2020 से शुरू होगी।

    Honor 9A की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर 9ए स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6765 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion+ की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर

    Honor 9A का कैमरा

    यूजर्स को ऑनर 9ए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Honor 9A की बैटरी

    ऑनर ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, वाई-फाई, 4जी LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 37 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें