4 कैमरे वाले Honor 9 Lite खरीदने का आज फिर से है मौका, शुरुआती कीमत 10,999

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 08 May 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite Goes To Sale In India Today Via Flipkart, Know features
honor 9 lite

    हॉनर का इसी साल भारत में लॉन्च हुआ Honor 9 Lite  स्मार्टफोन आज यानी 8 मई को एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए है। यह फोन दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में अब फेस अनलॉक फीचर भी आ गया है। साथ ही इसमें फुल व्यू डिस्प्ले भी है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    Honor 9 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें