Honor 9 Lite की सेल आज, इसमें 4 कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर है

आपमें से कई लोग होंगे जिनके पास सिंगल कैमरे वाला फोन होगा। कई लोगों के पास डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन भी होगा, लेकिन अगर आप डुअल कैमरे से भी खुश नहीं हैं तो आपके लिए आज यानी 24 अप्रैल 2018 को हॉनर के Honor 9 Lite को खरीदने का फिर से मौका है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में अब फेस अनलॉक फीचर भी आ गया है।
Honor 9 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।