सिर्फ 7,990 रुपये में Vivo ने लॉन्च किया यह स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Apr 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y53i launched in India at Rs 7,990, Know features
Vivo Y53i - फोटो : Mahesh Telecom

    वीवो ने भारत में चुपके से अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo Y53i पेश किया है। यहग फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y53 का ही अपग्रेडड वर्जन है। इस फोन की कीमत 7,990 रुपये है। इस फोन के लॉन्चिंग की जानकारी मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम के ट्वीट से मिली है। वीवो ने इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।

    वीवो वाय53आई की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y53i में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5 इंच की क्वॉड एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 GPU दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और 2500mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें