Honor 8X भारत में हुआ लांच, 6GB रैम के साथ मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Tue, 16 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Honor 8X Launched in India Notch display and dual rear AI Camera, Price and features
Honor 8X

    हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ऑनर 8एक्स को लांच कर दिया है। ऑनर 8एक्स की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और जीपीयू टर्बो गेमिंग तकनीक दी गई है।

    ऑनर 8एक्स की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर 8एक्स की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के साथ बहुत ही कम किनारा मिलेगा। इसके अलावा फोन में किरिन 710 प्रोसेसर, गेमिंग के लिए जीपीयू टर्बो, 4 जीबी व 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी व 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की है। फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Honor 8X भारत में हुआ लांच, 6GB रैम के साथ मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज

    ऑनर 8एक्स के कैमरे की बात करें तो इसमें 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनर 8एक्स की कीमत

    ऑनर 8एक्स की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें