Honor ने लॉन्च किया जबरदस्त फोन, डिजाइन से लेकर कलर्स तक हैं शानदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jan 2023 09:56 AM IST
सार

Honor 80 Pro Straight Screen Edition में डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित Magic OS 7.0 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Honor 80 Pro Straight Screen Edition launched in Price Specifications
Honor 80 Pro Straight Screen Edition - फोटो : Honor

    विस्तार

    ऑनर ने घरेलू मार्केट में Honor 80 Pro Straight Screen Edition को लॉन्च किया है। इस फोन के फीचर्स काफी हद तक Honor 80 series के फोन Honor 80 Pro जैसे ही है। Honor 80 Pro Straight Screen Edition को तीन कलर में पेश किया गया है। नए फोन में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Honor 80 Pro Straight Screen Edition में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 4800mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग है।

    Honor 80 Pro Straight Screen Edition की कीमत 3,599 चीनी युआन यानी करीब 43,300 रुपये रखी गई है। फोन एक ही वेरियंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में मिलेगी। ऑनर के इस फोन को ब्राइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और मॉर्निंग ग्लो कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Honor 80 Pro Straight Screen Edition में डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित Magic OS 7.0 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एडर्नो 730 GPU, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें