Honor 8 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, इसमें है 6GB रैम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Honor 8 Pro set to launch in India today
Honor 8 Pro

    हुवावे टर्मिनल का ब्रांड हॉनर आज अपना नया फोन हॉनर 8 प्रो भारत में लॉन्च करने वाला है। फोन के लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने फोन के बिक्री की जानकारी देते हुए कहा है हॉनर 8 प्रो एक्सक्लूसिवल तौर पर अमेजॉन पर मिलेगा।

    अमेजॉन पर इस फोन का टिजर भी दिख रहा है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बताया था कि भारत में हॉनर 8 प्रो का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरियंट भी उपलब्ध होगा। फोन नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के खासियत की बात करें तो इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 6 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    हॉनर 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Honor 8 Pro
    Honor 8 Pro

    इस फोन के स्पेसिफिकेश की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जिनका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे में लेजर ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है। इसके अलावा फोन में 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और एनएफसी दिए गए हैं। फोन की 0कीमत 29,500 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें