Skype Lite से जुड़ा आधार कार्ड, जानें इसके फायदे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Skype Lite integrated with Aadhaar goes live in India
Aadhaar Skype Lite

    माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप लाइट ऐप से आखिरकार आधार कार्ड जोड़ ही दिया गया। अब स्काइप पर लाइव बातचीत के दौरान आधार वेरिफिकेशन से एक-दूसरे की पहचान हो सकेगी। बता दें कि इसी साल फरवरी में स्काइप लाइट को माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने स्काइप के साथ आधार इंटिग्रेशन फीचर की भी घोषणा की थी।

    स्काईप + आधार इंटिग्रेशन फीचर के फायदे

    Aadhaar Skype Lite
    Aadhaar Skype Lite

    इस फीचर की मदद से स्काइप के जरिए बातचीत के दौरान यूजर्स की पहचान करना संभव हो गया है। वीडियो कॉलिंग के दौरान ही यूजर्स को मेन्यू बटन में रिक्वेस्ट आधार वेरिफिकेशन का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करते ही उस यूजर के पास वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट जाएगा जिससे आप स्काइप लाइट पर बात कर रहे हैं। यदि वह यूजर आपके रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेता है तो आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद यूजर्स के पहचान की पुष्टि हो जाएगी।

    विज्ञापन

    सिक्योरिटी को लेकर नहीं है खतरा

    aadhaar card
    aadhaar card - फोटो : Getty Images

    आधार की सिक्योरिटी के सवाल पर माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि स्काइप या स्काइप लाइट ऐप यूजर्स के डाटा को स्टोर नहीं करते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों और जॉब के लिए इंटरव्यू में हो सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें