दिसंबर में भारत आएगा यह दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Honor 7X set to Launch in India in December, know price and specification
Honor 7X

    हुवावे के सब-ब्रांड Honor का नया दमदार स्मार्टफोन Honor 7X भारत में आने को तैयार है। फोन की लॉन्चिंग भारत में दिसंबर में होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि हॉनर 7एक्स पिछले साल लॉन्च हुए Honor 6X का अपग्रेडेड वर्जन है। वहीं कंपनी के ग्लोबल प्रेसिडेंट George Zhao ने अपने बयान में कहा कि भविष्य में इंडिया में लॉन्च किए जाने वाले सभी हैंडसेट आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस से लैस होंगे।

    हुवावे Honor 7X की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 7X
    Honor 7X

    इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 5.93 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः iPhone X की स्क्रीन टूटने पर लगेंगे 20,000रु., लगाएं यह मिलिट्री ग्रेड कवर

    फोन में डुअम सिम, एंड्रॉइड 7.0 नूगट, फिंगर प्रिंट सेंसर, 3340mAh की बैटरी, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1 LE, जीपीएस / GLONASS जैसे फीचर्स होंगे। यह फो 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज वेरियंट में आएगा जिनकी कीमत क्रमशः CNY 1,299 यानी करीब 12,890), CNY 1,699 यावी करीब 16,850 रुपये और CNY 1,999 यानी करीब 19,820 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें