सिर्फ 8,999 रुपये है इस फोन की कीमत, डुअल कैमरे के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में हाल ही में अफने दो नए स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए हैं। इनमें से हॉनर 7ए की आज यानि 10 जुलाई 2018 को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से सेल होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।