Honor 7A की भारत में पहली सेल, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा डुअल कैमरा

हॉनर ने पिछले सप्ताह ही भारत में दो नए स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए थे। इनमें से हॉनर 7ए की आज पहली बार फ्लिपकार्ट से सेल होगी। हॉनर 7ए को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत।
Honor 7A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है।Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।