डुअल कैमरे, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज, कीमत 8,999 रुपये

पिछले 6 महीनों से भारत में डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का ट्रेंड चल रहा है। पहले डुअल कैमरे वाले फोन की कीमतें ज्यादा होती थीं लेकिन अब 8 हजार रुपये में भी आपको डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे।पिछले महीने ही हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में दो नए स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए हैं। इनमें से हॉनर 7ए की आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से सेल होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी।

हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है।Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।