Honor 10 Lite 15 जनवरी को भारत में होगा लांच, जानें कीमत व फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Jan 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Honor 10 Lite is all set for a Flipkart Exclusive launch in India, Know price and specifications
Honor 10 Lite

    हुवावे के सब-ब्रांड Honor भारत में नए स्मार्टफोन की लांचिंग की तैयारी में है। ऑनर 15 जनवरी को भारत में Honor 10 Lite स्मार्टफोन लांच करने वाला है। साथ ही Honor 10 Lite फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने अपने एक बयान में दिया है। Honor 10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले पिछले साल चीन में लांच किया गया था।

    Honor 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB/128GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः पेटीएम, फोनपे जैसे वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो RBI की इस चिट्ठी को जरूर पढ़ें

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें ए कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें