आज भारत में लॉन्च होंगे Nokia के तीन स्मार्टफोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 04 Apr 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
HMD Global to launchh Nokia 6 2018, Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco in India today
Nokia

    HMD ग्लोबल आज यानी 4 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया के 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिनमें नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस  और नोकिया 8 Sirocco शामिल हैं। इवेंट को नोकिया के फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकता है। इनमें से नोकिया 6 और नोकिया 7 प्लस मिड रेंज फोन होंगे, वहीं नोकिया सिरोक्को प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। बता दें कि फरवरी 2018 में बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया के ये तीनों फोन पहली बार दुनिया के सामने आए थे।

    नोकिया 6 (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6
    Nokia 6

    इस फोन को इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन इसका ग्लोबल वेरियंट एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च हुआ है। नोकिया 6 (2018) 3GB रैम/32GB और 4GB रैम/64GB के वेरियंट में मिलेगा और इसकी शुरुआती कीमत करीब 22,000 रुपये होगी। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, और 3000mAh की बैटरी होगी।

    Nokia 8 Sirocco की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6 2018, Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco
    Nokia 6 2018, Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco

    यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 की ही अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कर्व्ड ग्लास फिनिश के साथ स्टेनलेस स्टील का फ्रेम दिया गया है जो कि एल्यूमिनियम 6000 सीरीज से 2.5 गुना ज्यादा मजबूत है। Nokia 8 Sirocco में एंड्रॉयड वन, 5.5 इंच की QHD pOLED डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, (12+13 मेगापिक्सल) डुअल रियर कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, एनएपसी, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 3260mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन

    Nokia 7 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 7 Plus
    Nokia 7 Plus - फोटो : Evan Blass

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इस फोन के रियर पैनल पर Zeiss ऑप्टिकल के साथ डुअल कैमरा है जो कि कम रौशनी में भी बेहतर फोटोग्राफी करने में सक्षम है। Nokia 7 Plus की कीमत EUR 399 यानी करीब 31,750 रुपये होगी। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 (एंड्रॉयड वन), 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (2.0), 3.5mm और 3800mAh की बैटरी है

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें