नोकिया ला रहा है 2,000 से कम कीमत वाला 4G फोन, तस्वीरें लीक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
HMD Global to laucnch Another Nokia Feature Phone, see the Images
Nokia Feature Phone - फोटो : teena.com

    नोकिया 3310 और 3 नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ बाजार में वापसी करने के बाद नोकिया के अधिकार वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल एक और नया फीचर फोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन नोकिया 3310 जैसा ही होगा, लेकिन इसमें 4जी और 3जी नेटवर्क का सपोर्ट होगा।

    कैसा होगा नोकिया का नया 4जी फीचर फोन और क्या होगी कीमत ? 

    Nokia Feature Phone
    Nokia Feature Phone

    टीना डॉट कॉम वेबसाइट पर लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक एचएमडी ग्लोबल नोकिया के एक नए फीचर फोन को बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसका मॉडडल TA-1017 होगा। तस्वीरों के साथ-साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि फोन की कीमत 2,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन

    नोकिया का नया फोन नोकिया के पुराने फीचर फोन नोकिया 110 जैसा ही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा, एलईडी फ्लैश लाइट, 2.5 इंच की डिस्प्ले है। फोन 3जी और 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट होगा। इसमें नोकिया S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। हालांकि, नोकिया या एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें