Nokia के इन फोन को मिलने लगा एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 15 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
HMD Global Rolling Out Android 8.0 Oreo Update for Nokia 6 2018 and Nokia 7
Nokia 6 (2018)

    HMD ग्लोबल ने नोकिया 7 और नोकिया 6 (2018) के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट देना शुरू कर दिया है। बता दें कि ये दोनों फोन फिलहाल चीन में ही लॉन्च हुए हैं। दोनों फोन को अपडेट मिलने की जानकारी वीबो से मिली है। नए अपडेट के बाद फोन में कई सारे फीचर्स मिलेंगे तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के अपडेट के बाद ऐसे बदल जाएगा फोन

    Android Oreo 8.0
    Android Oreo 8.0

    नए अपडेट के बाद फोन में पावर सेविंग, यूजर इंटरफेस और बैकग्राउंड मैनेजमेंट का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा ओरियो के सारे फीचर्स मिलेंगे जिनमें नई इमोजी, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, नए नोटिफिकेशन डॉट और ऑटो-फिल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में चीन में Nokia 6 (2018) लॉन्च किया है। नोकिया 6 साल 2018 का नोकिया का पहला स्मार्टफोन है। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग की कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। Nokia 6 के नए मॉडल में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के फ्रंट में फिंगरप्रिंट था। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की IPS फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32 जीबी एवं 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें