जल्द ही लॉन्च होने वाला है नोकिया का 4G फीचर फोन, ये होंगे फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Dec 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
HMD Global likely to launch Nokia 4G Feature phone in India
Nokia 3310

    एक साथ कई सारे एंड्रॉयड फोन लॉन्च करने के बाद HMD ग्लोबल Nokia के 4जी फोन फीचर फोन जल्द ही बाजार में लाने की तैयारी में है। इसका खुलासा फेडरेशन कम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में नोकिया के नए फोन के मॉडल TA-1047 का भी पता चला है। तो आइए जानते हैं नोकिया के 4जी फीचर फोन की खासियतें।

    Nokia 4जी फीचर फोन की खासियत

    नोकिया 3310
    नोकिया 3310

    रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 4जी सपोर्ट करेगा और इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। फोन का मॉडल TA-1047 और TA-1060 होगा। फोन में 4जी सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलेगा। फोन को मॉडल को एफसीसी से सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फोन में की के तौर पर बटन होंगे।

    विज्ञापन
    Is Nokia launching a new 4G variant of 3310? Nokia TA-1047 spotted
    Is Nokia launching a new 4G variant of 3310? Nokia TA-1047 spotted

    हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि नोकिया 3310 का ही 4जी वर्जन बाजार में लॉन्च होगा। वहीं इससे पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि नोकिया 3310 का 4जी वेरियंट भारत में लॉन्च होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें