एंड्रॉयड गो के साथ आ सकता है Nokia 1, कीमत होगी कम

एंड्रॉयड गो का पहला फोन आने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड गो ओएस के साथ आने वाले पहला फोन Nokia 1 होगा। बता दें कि इसी साल मई में गूगल ने सस्ते स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड गो को लॉन्च किया था।
रशियन टिप्सटर एलडर मुर्टाजिन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा है कि नोकिया का नया फोन जिसे नोकिया 1 नाम दिया गया है उसमें एचडी डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज होगी।
ये भी पढ़ेंः जियो पर Airtel का बड़ा हमला, 93 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा
वहीं फोन की कीमत 7 हजार रुपये से कम होगी। नोकिया 1 में फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे लाइट ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। वहीं मुर्टाजिन ने इस ओर भी इशारा किया है कि HMD ग्लोबल के अलावा हुवावे भी एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में एचएमडी ग्लोबल नोकिया 2 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट, 5 इंच की डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेससर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है।