Havells ने 9 फिल्टर के साथ लॉन्च किया एयरप्यूरिफायर, शुरुआती कीमत 14,490 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Havells Launched Air Purifier With 9 Filters Know Price And Features
Havells Launched Air Purifier - फोटो : amar ujala

    Havells इंडिया लिमिटेड में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए 9 स्टेज फिल्टर्स के साथ एयर प्यूरीफायर पेश किए हैं। हैवेल्स ने फ्रेशिया सीरीज के तहत चार एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। अपने एयर प्यूरीफायर को लेकर कंपनी ने 99.9 प्रदूषण से मुक्ति का दावा किया है। कंपनी का दावा है कि फ्रेशिया सीरीज के एयर प्यूरीफायर बैक्टेरिया को भी मारने में सक्षम हैं।

    हैवेल्स के इन एयर प्यूरीफायर की खासियतों की बात करें तो इनमें प्री फिल्टर, एंटी बैक्टेरियल, एनायन प्रोड्यूसर, कोल्ड कैटेलिस्ट, एचईपीए, एक्टीवेटेड कार्बन, स्टरलाइजिंग यूवी लाइट और हवा में मौजूद धूल के कण सोखने की क्षमता है। हैवेल्स के इन एयर प्यूरीफायर्स की कीमत 14,490 रुपये से लेकर 43,290 रुपये के बीच है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें : Vivo S5 डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

    इन एयर प्यूरीफायर में नाइट मोड भी दिया गया है। ऐसे में जैसे ही आपके कमरे की लाइट ऑफ होगी तो एयर प्यूरीफायर की एलईडी डिस्प्ले भी बंद हो जाएगी ताकि आप आराम से सो सकें। इनमें सभी एयर प्यूरीफायर में चाइल्ड लॉक है और सभी के साथ रिमोट भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें