घरेलू कंपनी Hammer ने लॉन्च की एपल वॉच अल्ट्रा जैसी स्मार्टवॉच, कीमत दो हजार रु. से भी कम
फीचर्स की बात करें तो Hammer Active 2.0 मेटल बॉडी के साथ आती है और इसकी डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसी है। इसमें 1.95 इंच की IPS डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Hammer ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच Hammer Active 2.0 और Hammer Cyclone को पेश किया है। Hammer Active 2.0 देखने में काफी हद तक Apple Watch Ultra जैसी दिखती है, जबकि Cyclone राउंड डिस्प्ले के साथ आती है। Hammer Active 2.0 के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। Hammer Cyclone के साथ IP67 की रेटिंग मिलती है। आइए जानते हैं इन दोनों वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में...
फीचर्स की बात करें तो Hammer Active 2.0 मेटल बॉडी के साथ आती है और इसकी डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसी है। इसमें 1.95 इंच की IPS डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।
इसमें 100+ क्लाउड वॉच फेसेज मिलती हैं। इसमें तीन बटन भी हैं। इसके अलावा इस वॉच में कॉलिंग फीचर है जिसके लिए माइक और स्पीकर मिलता है। इसकी बैटरी को लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा है, हालांकि यह बैटरी बैकअप कॉलिंग फीचर के साथ है। Hammer Active 2.0 में एक्टिव स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, टेंपरेचर मॉनिटरिंग और पीरियड ट्रैकर मिलते है। इन दोनों वॉच को MASWEAR एप से कंट्रोल किया जा सकेगा।
Hammer Cyclone में 1.39 इंच की राउंड डिस्प्ले मिलती है जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 100+ क्लाउड वॉच फेसेज मिलती हैं। इसे मिडनाइट ब्लैक, कोरल पीच, नेवी ब्लू और ऐश ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें कॉलिंग फीचर नहीं है लेकिन स्लीप, हार्ट रेट ट्रैकिंग, SPO2 मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। Hammer की इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। Hammer Active 2.0 की कीमत 1,8999 रुपये और Cyclone की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।