GST की मार: 5,900 रुपये तक महंगे हुए आईफोन, देखें सभी मॉडल्स की कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Apr 2020 09:46 PM IST
GST New rate: apple increased price of iPhone 11 Pro Max and other iphones see list here
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    1 अप्रैल से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वृद्धि होने के बाद एपल ने अपने कई आईफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत अब 1,17,100 रुपये हो गई है। वहीं आईफोन 11 प्रो की शुरुआती कीमत 1,06,600 रुपये हो गई है। आइए जानते हैं अब सभी आईफोन की कीमतें कितनी हो गई हैं।

    एपल आईफोन की नई कीमतें

    आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत पहले 1,11,200 रुपये थी जो कि अब 1,17,100 रुपये हो गई है। यह कीमत 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। देखा जाए तो इस फोन की कीमत में 5,900 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं आईफोन 11 प्रो की शुरुआती कीमत कीमत 5,400 रुपये बढ़कर 1,06,600 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,01,200 रुपये थी।

    आईफोन मॉडलपुरानी कीमतनई कीमत
    iPhone 11 Pro Max 64GB1,11,200 रुपये1,17,100 रुपये
    iPhone 11 Pro 64GB1,01,200 रुपये1,06,600 रुपये
    iPhone 11 64GB64,900 रुपये68,300 रुपये
    iPhone XR 64GB49,900 रुपये52,500 रुपये
    iPhone 7 32GB29,900 रुपये31,500 रुपये

    बता दें कि इससे पहले रियलमी, शाओमी और ओप्पो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन भी 18 फीसदी तक महंगे हुए हैं। रियलमी एक्स2 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। यह पहला मौका है जब रियलमी के स्मार्टफोन भारत में महंगे हुए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें