4,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फिटनेस बैंड, ब्लड प्रेशर से लेकर ग्लूकोज और ब्लड ऑक्सीजन भी जांच सकेंगे
GoQii Vital 4 में 17 एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं। इस बैंड को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
GOQii ने अपने नए फिटनेस बैंड GOQii Vital 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। GOQii Vital 4 में पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैकिंग के साथ SpO2 मॉनिटर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। GoQii Vital 4 में 17 एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं। इस बैंड को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।
GOQii Vital 4 की कीमत
GOQii Vital 4 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री अमेजन, GOQii के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। इसे ब्लैक, पर्पल और रेड सिलिकॉन बैंड कलर में खरीदा जा सकता है।
GOQii Vital 4 के फीचर्स
GOQii Vital 4 को GOQii एप के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें पर्सनल फिटनेस कोचिंग का भी फीचर है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर मॉनिटर के साथ ब्लड टेंपरेचर और ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर भी है। इसमें 17 एक्सरसाइज मोड हैं जिनमें वॉकिंग, वर्कआउट, साइकलिंग, वॉलीबॉल, टेनिस, क्रिकेट आदि शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि यदि इस बैंड के सभी फीचर्स ऑन हैं तो बैटरी बैकअप 3-4 दिनों का मिलेगा, वहीं नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी बैकअप 7 दिनों तक का है। इसमें 120x120 पिक्सल वाली एमोलेड डिस्प्ले। इसके अलावा इस बैंड में म्यूजिक फाइंडर, फोन फाइंडर, मैसेज, कॉल, चैट और सभी तरह के नोटिफिकेोशन मिलेंगे। इसमें कई तरह के वॉच फेसेज मिलेंगे।