इस साल लांच नहीं होगा गूगल पिक्सल वॉच, गूगल ने की पुष्टि

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 03 Sep 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Google Will Not Launch a Pixel Watch This Year with Google Pixel 3
Pixel Watch

    अगर आप भी गूगल पिक्सल वॉच का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि गूगल इस साल पिक्सल वॉच लांच नहीं करने वाला है। इसकी पुष्टि खुद गूगल ने की है, हालांकि ऐसा नहीं है कि गूगल स्मार्टवॉच लांच ही करेगा। गूगल इसके लिए फॉजिल और कैसियो जैसी स्मार्टवॉच निर्माता कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल पिक्सल स्मार्टवॉच के लिए खुद का हार्डवेयर तैयार करना नहीं चाहता है। गूगल एक ऐसा स्मार्टवॉच लांच करना चाहता है जो दुनिया के हर एक आदमी के लिए परफेक्ट हो। बता दें कि बर्लिन में चल रही IFA 2018 में वियर ओएस के लिए एंड्रॉयड पाई के साथ दिखाया गया है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट पहले से बेहतर तरीके से दिया गया है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि फॉजिल के स्मार्टवॉच में गूगल का ही वियर ओएस है। इसके लिए इसी महीने एक अपडेट भी रिलीज होने वाला है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को तेजी से नोटफिकेशन ओपन करें, गूगल फिट और स्वाइप करके गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को लेकर हाल ही में एक नई रिपोर्ट लीक हुई है। एक रेडिट यूजर ने गूगल पिक्सल 3 की फोटो लीक की है और साथ में फोन के फीचर्स भी लीक हुए हैं। 9 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में गूगल का इवेंट होने वाला है जहां गूगल पिक्सल 3 और गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को लांच किया जाएगा। ये दोनों फोन पिछले साल लांच हुए गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के अपग्रेडेड वर्जन हैं।

    गूगल पिक्सल 3 की स्पेसिफिकेशन

    रेडिट यूजर द्वारा लीक की गई फोटो यदि वास्तिवक है तो गूगल पिक्सल 3 में 5.5 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस यानि 2160x1080 पिक्सल होगा। हालांकि गूगल फोन में आईफोन x जैसा नॉच डिस्प्ले नहीं मिलेगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की होगी। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पिक्सल 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें