Google Pixel 4a पंच-होल डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, मिला 12 मेगापिक्सल का कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 04 Aug 2020 09:35 AM IST
सार

Google Pixel 4a स्मार्टफोन हुआ लॉन्चमिला 12 मेगापिक्सल का कैमराकीमत है 349 डॉलर (करीब 26,300 रुपये)

विज्ञापन
Google Pixel 4a smartphone launched with punch hole display know price and specs
Google Pixel 4a - फोटो : Wife_of_hacker

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार पिक्सल सीरीज का शानदार स्मार्टफोन पिक्सल 4ए (Google Pixel 4a) लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले और बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गूगल पिक्सल 3ए ग्लोबल बाजार में उतारा था, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था।

    गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 डॉलर (करीब 26,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    कंपनी के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4ए के 5जी मॉडल की कीमत 499 डॉलर (करीब 37,600 रुपये) है और इसमें बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा पिक्सल 5 5जी लाइन-अप को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, यह दोनों स्मार्टफोन केवल अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, आइलैंड और ताइवान में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें