Google Pixel 4a की बिक्री भारत में शुरू, मिल रही है 2,000 रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Oct 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Google Pixel 4a Sale starts in India via Flipkart Price offers Specifications
Pixel 4a - फोटो : AMAR UJALA

    गूगल के नए पिक्सल Google Pixel 4a की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Google Pixel 4a को पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में गूगल नेस्ट स्मार्ट स्पीकर के साथ लॉन्च किया गया था। Pixel 4a पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 3a का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की खासियतों की बात करें तो Pixel 4a में पंचहोल डिस्प्ले के साथ एचडीआर प्लस पोट्रेट मोड मिलेगा।

    Google Pixel 4a की भारत में कीमत 31,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल में इसे 2,000 रुपये की छूट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। कलर्स की बात करें तो इसे सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ एसबीआई के कार्ड पर 10 फीसदी की छूट भी मिल रही है।

    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में 5.81 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन चॉक और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन के रियर में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ एचडीआर प्लस, पोर्ट्रेट, टॉप-शॉट और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 3,140 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें