Google Pixel 4a के रेंडर्स हुए लीक, फ्रंट में दिखा पंचहोल कैमरा, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Dec 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Google Pixel 4a renders leak launch with punchole camera know expected price and features
Google Pixel 4 - फोटो : google

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) नए साल की शुरुआत में पिक्सल सीरीज के 4ए और 4ए एक्सएल स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी के दोनों अगामी डिवाइसेज के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में फोन के फ्रंट पार्ट को आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक दोनों फोन्स की ऑफिशियल लॉन्चिंग डेट का एलान नहीं किया है। वहीं, इससे पहले कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर पिक्सल 3ए और 4 स्मार्टफोन्स को उतारा था, जिनको लोगों ने खूब खरीदा था। तो चलिए जानते हैं गूगल पिक्सल 4ए की संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    दरअसल, टेक्नोलॉजी साइट वनलीक्स और 91मोबाइल्स ने गूगल के अगामी स्मार्टफोन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर दी हैं, जिनमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों में देखें तो दोनों डिवाइसेज के फ्रंट में एज-टू-एज पंचहोल डिस्प्ले है, जो लेफ्ट-कॉर्नर में स्थापित है। इसके अलावा फोन्स के दाई तरफ पावर बटन दिया गया है।

    विज्ञापन

    वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के बैक में चौकोर शेप में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को फोन के नीचे की तरफ 3.5 एमएम का ऑडियो जैक और टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। हालांकि, दोनों डिवाइसेज से जुड़ी असल स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पिक्सल 4ए सीरीज के दोनों डिवाइस को नए साल में होने वाली गूगल आई/ओ 2020 डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को इन स्मार्टफोन में चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

    कंपनी गूगल पिक्सल 4ए और 4एक्सएल में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 या 765 चिपसेट दे सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों प्रोसेसर 5जी नेटवर्क पर आधारित हैं। कैमरे की बात करें तो कंपनी इन दोनों डिवाइसेज के बैक पैनल में 12.2 मेगापिक्सल का कैमरा देगी, लेकिन अब तक फ्रंट सेल्फी कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।

    मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी गूगल पिक्सल 4ए और 4ए एक्सएल की कीमत को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिक्सल 4 स्मार्टफोन को 799 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उतारा था।

    फीचर्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 4 में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, वहीं गूगल पिक्सल 4एक्सएल में 6.3 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले है। पिक्सल 4 में जहां 2800mAh की बैटरी है, वहीं पिक्सल 4 एक्सएल में 3700mAh की बैटरी है। दोनों फोन के साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। दोनों में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। दोनों फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक सिम ई-सिम होगा

    कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 12.2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलेगी। पिक्सल 4 सीरीज के फोन में गूगल ने एयर गेस्चर कंट्रोल दिया है जिसे राडार सेंसर नाम दिया गया है। इस गेस्चर कंट्रोल से हाथ को घुमाकर फोन को रिसीव किया जा सकेगा। साथ ही यह फास्ट फेस अनलॉक में भी मदद करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें