40 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन: गूगल पिक्सल 3a vs वनप्लस 6T vs ऑनर व्यू 20

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 08 May 2019 06:57 PM IST
Google Pixel 3a vs OnePlus 6T vs Honor View 20: The best smartphones under Rs 40,000
Google Pixel 3a vs OnePlus 6T vs Honor View 20

    गूगल ने तमाम लीक्स रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3ए और गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल को लॉन्च कर दिया है। भारत में पिक्सल 3ए की कीमत 39,999 रुपये और पिक्सल 3ए एक्सएल की कीमत 44,999 रुपये है। ऐसे में गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल का मुकाबला वनप्लस 6टी और ऑनर व्यू 20 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। तो सवाल उठता है कि 40 हजार रुपये तक की रेंज में इस समय कौन-सा बेस्ट स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है। आइए जानते हैं।

    स्पेसिफिकेशनपिक्सल 3एवनप्लस 6टीऑनर व्यू 20
    डिस्प्ले5.6 इंच की फुल एचडी प्लस, OLED6.41 इंच की फुल एचडी प्लस, एमोलेड6.4 इंच की फुल एचडी प्लस
    रियर कैमरा12.2 मेगापिक्सल 16+20 मेगापिक्सल48 मेगापिक्सल+TOF 3D कैमरा
    फ्रंट कैमरा8 मेगापिक्सल16 मेगापिक्सल25 मेगापिक्सल
    रैम4 जीबी6/8 जीबी6/8 जीबी
    स्टोरेज64 जीबी128/256 जीबी128/256 जीबी
    बैटरी3000एमएएच3700एमएएच4000एमएएच
    प्रोसेसर2Ghz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6702.8Ghz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8452.6GHz किरिन 980
    सिम टाइपडुअल (फिजिकल+ई-सिम)डुअल, नो ई-सिम कार्डडुअल, नो-ई सिम
    फिंगरप्रिंट सेंसरहां, पीछे की ओरहां, इन-डिस्प्ले हां, इन-डिस्प्ले
    एंड्रॉयड वर्जनपाई 9.0पाई 9.0पाई 9.0
    वजन147 ग्राम185 ग्राम180 ग्राम
    कीमत39,999 रुपये32,999 रुपये से शुरू 37,999 रुपये से शुरू

    पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि वह फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। I/O 2019 में गूगल पिक्सल के फोल्डेबल वर्जन की एक झलक भी देखने को मिली, हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी नहीं दी।

    बता दें कि वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 14 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत में वनप्लस 7 की कीमत 37,999 रुपये के करीब होगी, वहीं वनप्लस 7 प्रो की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी। साथ ही

    और पढ़ें...